Ranchi:तुपुदाना पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

राँची।एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर राँची पुलिस शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चला रही है। इसी जांच अभियान के दौरान तुपुदाना पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान लुकस होरो और नितेश केरकेट्टा के रूप में हुई है।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 25 सितंबर को रात में गश्ती दल द्वारा राँची-खूंटी पथ पर बारह माईल चौक के पास एन्टी क्राईम चेकिंग लगाया गया था। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को पकड़ा गया, जिनके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक आर-15 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर JH01EY-6471 है।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में लुकस होरो उम्र 28 वर्ष पिता चरकु होरो सा० कुश कुमारी, वरटोली थाना लापुंग जिला राँची और नितेश केरकेट्टा उम्र 27 वर्ष पिता महादेव उराँव सा० तिरिलबस्ती कोकर थाना सदर जिला राँची शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है।छापामारी दल में थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो, एसआई राकेश कुमार-02,एसआई शशिकांत कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

error: Content is protected !!