Ranchi:दिनदहाड़े फ्लैट का ताला तोड़कर 7 लाख कैश और 25 लाख के जेवरात की चोरी…घटना सीसीटीवी में कैद…

राँची।राजधानी राँची के कांके रोड के विद्यापति नगर स्थित ईश्वरी एन्क्लेव में शुक्रवार को दिनदहाड़े लाखों का चोरी का मामला प्रकाश आया है। फ्लैट के मालिक यशवंत सिंह के मुताबिक, घर में कोई नहीं था। दो लोग कार में आये और घर का ताला तोड़कर सात लाख रुपये नकदी और 25 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर फरार हो गये। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस संबंध में यशवंत सिंह ने अज्ञात दो चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।वहीं सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज मिला है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

error: Content is protected !!