Ranchi:घर के पास से चुरा ले गए स्कॉर्पियो वाहन चोर, टोल कटा तो मिली जानकारी…

 

राँची।वाहन चोर अब महंगे चार पहिया गाड़ियों को निशाना बना रहे है। चुटिया थाना क्षेत्र के मकचुंद टोली से बिनोद कुमार पांडेय का चार पहिया वाहन (स्कॉर्पियो) गुरुवार देर रात चोर चुरा कर ले गए। इसकी जानकारी तब बिनोद पांडेय को मिली जब गाड़ी का दो जगहों पर टोल कटा। इस संबंध में बिनोद पांडेय ने चुटिया थाना में अज्ञात चोरो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बिनोद पांडेय का ड्राइवर ने उनकी गाड़ी घर के पास पार्किंग में लगाई थी। लेकिन सुबह वह जब गाड़ी लेने आया तो पता चला की गाड़ी है ही नहीं। इसके बाद उसने बिनोद पांडेय को इसकी जानकारी दी। बिनोद पांडेय ने अपना मोबाइल देखा तो जानकारी मिली कि उनके मोबाइल में दो बार टॉल कटने का मैसेज आया हुआ था। एक बार टोल सुबह 3.34 बजे सोसोखुर्द में और दूसरी बार टोल 4.09 बजे बालीडीह बोकारो रोड में टोल कटा है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।