Ranchi:अचानक बाइक में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक

 

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ करने का मौका ही नहीं मिला और कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई।
अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित डीएवी कपिलदेव मैदान के पास यह घटना हुई।बाइक सवार युवक को जब बाइक से धुआं निकलता दिखा, तो उसने तुरंत सड़क किनारे बाइक रोकी।जैसे ही बाइक रुकी, उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं।युवक ने तुरंत बाइक से दूरी बना ली। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी।आग लगने की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाने की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।स्थानीय लोगों ने ही किसी तरह आग पर काबू पाया।समाचार लिखे जाने तक बाइक सवार युवक ने अरगोड़ा थाने में आग लगने संबंधी कोई लिखित आवेदन नहीं दिया था। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन अभी तक इस घटना से जुड़ा कोई औपचारिक आवेदन थाने में दर्ज नहीं हुआ है।

error: Content is protected !!