Ranchi:एसएसपी पहुँचे लापता बच्चों के घर और आसपास के इलाकों का लिया जायजा…दोनों बच्चों की तलाश में पुलिस ने शुरू किया घर-घर तलाशी अभियान,कई संभावित शहरों में भी छापेमारी..

 

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा इलाके से 2 जनवरी से लापता दो मासूम बच्चों को खोजने के लिए राँची पुलिस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।राँची पुलिस की तरफ से 51 हजार पुरस्कार राशि की घोषणा भी की गई है लेकिन बच्चों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। अब दोनों बच्चों को खोज निकालने के लिए राँची पुलिस ने हाउस सर्च अभियान शुरू किया है।बता दें धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम भाई-बहन अंश (5 साल) और अंशिका (4 साल) का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने अब दोनों बच्चों को खोज निकालने के लिए इलाके में हाउस सर्च अभियान शुरू किया है।हालांकि राँची की कई टीमें कई शहरों में भी छापेमारी कर रही है।कई थानेदार के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टीम धुर्वा इलाके में सर्च अभियान चला रही है।महिला और पुरुष पुलिस की कई टीमें एक-एक घर की तलाशी ले रहे हैं।बच्चों के बारे में लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन, खुद मंगलवार को गायब बच्चों के घर पहुंचे और आसपास के इलाकों का जायजा लिया। साथी ही साथ थानेदार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी को यह निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द बच्चों को खोजने का काम पूरा किया जाए।

बता दें घटना के चार दिन बीत चुके हैं लेकिन बच्चों की तलाश में पुलिस की तमाम कोशिशें अभी तक बेनतीजा साबित हो रही हैं।इसके चलते मामले को लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं।इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आसपास के घरों की तलाशी के साथ ही स्थानीय लोगों से गहनता से पूछताछ की गई है लेकिन सफलता नही मिली है।

एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि बच्चों की तलाश के लिए पुलिस पूरी शिद्दत से काम कर रही है।इस मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है,जिसमें ग्रामीण एसपी और सिटी एसपी के नेतृत्व में कई डीएसपी, कई इंस्पेक्टर और तकनीकी सेल की टीम को भी शामिल किया गया है ताकि हर संभावित पहलू की जांच की जा सके।

वहीं, बच्चों के पिता सुनील कुमार ने बताया कि उनके बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चला है, जिससे पूरा परिवार बेहद परेशान है।उन्होंने कहा कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती दौर में पुलिस की तत्परता वह नहीं दिखी थी,जो आज दिखाई दे रही है।दूसरी तरफ धुर्वा इलाके में गायब बच्चों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन भी शुरू कर दिया गया है।दर्जनों की संख्या में लोग गायब बच्चों को जल्द से जल्द से कुशल वापसी को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।

रहस्मय तरीके से गायब दो मासूम भाई-बहन की खोज में राँची पुलिस का पूरा महकमा लगा हुआ है लेकिन इसके बावजूद चार दिन बीत जाने के बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग तक हासिल नहीं हो पाया है।राँची पुलिस ने बच्चों को खोज निकालने के लिए इनाम की राशि की घोषणा भी कर दी है।बच्चों का पता बताने वाले को 51 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। बच्चों की तस्वीर और पुरस्कार राशि के साथ राँची के विभिन्न इलाकों में पोस्टर चस्पा किए गए है।वहीं बच्चो का फोटो सोशल मीडिया में भी शेयर किया जा रहा है।

error: Content is protected !!