Ranchi:एसएसपी ने 9 पुलिस पदाधिकारी को किया सस्पेंड,लंबित कांडों के अनुसंधान में लापरवाही का आरोप..
राँची।राँची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने राँची के विभिन्न थानों में पदस्थापित 9 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।जिन पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है, उनपर अपने काम को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप था।राँची पुलिस के द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज में यह बताया गया है कि एसएसपी द्वारा आयेजित किए गए क्राइम मीटिंग में राँची में लंबित कांडों को जल्द से जल्द खत्म करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन इसमें कई अनुसंधानकर्ताओं ने कोई विशेष रुचि नहीं ली, जिसकी वजह से कांड लंबित रह गए।
मामले में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ताओं को शोकॉज कर उनसे जवाब भी मांगा गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वाले 9 सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया।वहीं, दो पर विभागीय कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया है।
ये सब इंस्पेक्टर हुए सस्पेंड
डोरंडा थाना के संतोष कुमार रजक, खरसीदाग ओपी के नीतीश कुमार, लालपुर थाना के अजय कुमार दास, जगन्नाथपुर थाना के राजकुमार टाना भगत, सुखदेव नगर थाना के सूर्यवंशी उरांव को सस्पेंड किया गया है।

जगन्नाथपुर थाना के श्याम बिहारी रजक और अरविंद कुमार त्रिपाठी, बुढ़मू थाना के उमाशंकर सिंह, सदर थाना के अशोकनाथ सिंह को सस्पेंड किया गया है।
वहीं, एसएसपी ने सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को नहीं बख्शा जाएगा।

