Ranchi:घर में घुसकर चलाई गोली, हताहत नहीं, पुलिस जांच में जुटी

 

राँची।नामकुम थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम रेलवे क्रासिंग राधा कृष्णा मंदिर रोड (स्वर्णरेखा नदी) स्थित घर में घुसकर अपराधी ने पिस्तौल से फायरिंग की।अपराधी ने रबर बुलेट फायरिंग की जो दीवार में लगी हालांकि किसी को चोट नहीं लगी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने रबर बुलेट जब्त कर लिया है।घर मालिक रघुनंदन प्रसाद उर्फ रघु प्रसाद के अनुसार अपने कमरे में थे।इसी दौरान एक युवक उनके घर पहुंचा और बच्चे से पूछा रघुनंदन जी कहां है।बच्चे के साथ युवक रघु के कमरे तक पहुंचा।रघु ने कहा कि कौन है।इनमें से एक युवक ने घुसकर एक गोली चलाई और घर के बाहर आ गया। कुछ दूर पैदल चलने के बाद पहले से मौजूद युवक की बाइक में बैठा और आरओबी होते हुए फरार हो गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।मामले में लिखित आवेदन की प्रकिया की जा रही थी।खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

error: Content is protected !!