Ranchi:गोली लगने से घायल जमीन कारोबारी बलमा की इलाज के दौरान मौत,15 दिन पहले अपराधियों ने मारी थी गोली
राँची।राजधानी राँची में जमीन कारोबारी राजबलभ गोप 15 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार उनकी की मौत सोमवार को हो गई। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे रामप्यारी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। इसके साथ ही राजबलम गोप की तीन पत्नियां विधवा हो गईं।मालूम हो कि गत 7 सितम्बर को रातू के झखराटांड़ निवासी राजबलभ गोप उर्फ बलमा और उनके दोस्त रवि कुमार साहु को अपराधियों ने गोली मार दी थी। रवि कुमार साहु की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। राजबलभ गंभीर रुप से घायल हो गए थे। यह घटना रातू थाना क्षेत्र में हुई थी।गोली लगने से घायल राजबलम को आनन-फानन में इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। चार दिनों तक रिम्स में इलाज चलने के बाद परिजनों ने उन्हें रामप्यारी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवारों वाले ने बेहतर देखभाल की उम्मीद में उन्हें मोरहाबादी स्थित रामप्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

