Ranchi:सहेली ने ही गायब कर दिया था 30 लाख का गहना,पति के साथ हुई गिरफ्तार
राँची।राजधानी राँची में सीएमपीडीआई कर्मचारी रानी कुमारी के घर पर हुए लाखों के चोरी का शनिवार को पुलिस ने कर दिया है।चोरी का खुलासा भी बेहद चौंकाने वाला है।रानी के यहां चोरी उनकी सबसे विश्वस्त सहेली ने ही की थी।सीएमपीडीआई में कार्यरत महिला क्लर्क रानी कुमारी के घर से 30 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी का राँची पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने रानी कुमारी की करीबी दोस्त कविता शर्मा को इस चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पति विकास बहादुर को भी गिरफ्तार किया गया है।
कविता ने चोरी के आभूषण अपने ही ऑफिस में छिपा कर रखे थे।जांच के दौरान पुलिस ने कविता के कार्यालय सीएमपीडीआई के फाइनेंस डिपार्टमेंट से 22 तोला सोना और हीरे के जेवरात बरामद किए हैं।आठ तोला सोना उसने अपने पति के पास हैदराबाद भेज दिया था, जिसे पति ने मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर पांच लाख रुपये का लोन भी ले लिया।चोरी की आरोपी कविता शर्मा सीएमपीडीआई में चपरासी के पद पर कार्यरत है।जबकि उसका पति विकास बहादुर हैदराबाद के एक होटल में काम करता है।
पुलिस ने बताया कि इसी साल पांच मई को गोंदा थाना अतंर्गत कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई कॉलोनी में चोरी की घटना हुई थी। इस संदर्भ में पीड़ित रानी कुमारी ने गोंदा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध करीब 298 ग्राम सोने के गहने चोरी किये जाने के आरोप में गोंदा थाना कांड सं0 58/25, धारा 331(4)/305 दर्ज किय गया था।इस कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस उपाधीक्षक सदर के दिशा निर्देश पर पु०नि० सह थाना प्रभारी गोंदा के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा कांड का उद्भेदन किया गया है।
एसएसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि इस कांड मे चोरी किये गये गहनों को हैदराबाद के मुथुट फाईनेंस की शाखा में गिरवी रखकर करीब 5 लाख 43 हजार रुपये का लोन लिया गया है। जिसे अनुसंधान के क्रम में हैदराबाद से बरामद किया गया तथा विकास बहादुर की निशानदेही पर बाद में राँची मे पुनः छापेमारी के क्रम में पीड़ित की सहेली कविता शर्मा के द्वारा कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई के कार्यालय के अलमारी से बरामद किया गया है।जिसे कविता शर्मा ने चोरी करने के बाद अपने कार्यालय के अलमारी में छिपाकर रख दिया था।
इस कांड में संलिप्त दोनों अप्राथमिकी अभियुक्त पति-पत्नी विकास बहादुर और कविता शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में चोरी गये सोने एवं हीरे के गहने, जिनका मूल्य करीब 26 लाख रुपये हैं, उसे बरामद किया गया है।

