Ranchi:करीब एक साल पहले हुई हत्याकांड का खुलासा,महिला सहित चार गिरफ्तार…साले ने पत्नी संग मिल की थी जीजा की हत्या…
राँची।राँची पुलिस ने लगभग 11 महीने पहले हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस का सफल उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें बिनोद उरांव (मृतक का साला), राजमुनी देवी (बिनोद की पत्नी), अमरदीप खलखो और अनुप उरांव शामिल है।यह मामला राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर गेट नम्बर एक के पीछे रेलवे लाइन के किनारे 10 फरवरी 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से संबंधित था।इस संबंध में अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 29/2025 दर्ज किया गया था।राँची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा द्वारा गठित एक विशेष टीम ने अनुसंधान कर छापेमारी किया।लंबी छानबीन के बाद पुलिस ने सात जनवरी को न केवल मृतक की शिनाख्त की, बल्कि हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया।मृतक की पहचान संजय उरांव, पिता अकला उरांव, ग्राम जमटी, थाना बिशनपुर, जिला गुमला के रूप में हुई है।
इधर गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि मृतक संजय उरांव का अपने साले की पत्नी के साथ कथित संबंध को लेकर सुसराल पक्ष के लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था।इसी विवाद के चलते मृतक के साले बिनोद उरांव ने अपनी पत्नी राजमुनी देवी की सहमति से हत्या की साजिश रची। बिनोद उरांव ने अपने दो अन्य सहयोगी अमरदीप खालखो और अनुप उरांव की मदद से चाकू मारकर संजय उरांव की निर्मम हत्या कर दी।साक्ष्य छिपाने के इरादे से उन्होंने शव को अशोक नगर गेट न.-1 के पीछे रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों के पास फेंक दिया था।

