Ranchi:करोड़ों रुपये के नकली नोट बरामद, दो गिरफ्तार,बिहार से राँची लाया था…

 

राँची।राजधानी राँची में कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने करोड़ों नकली नोट बरामद किए हैं।पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर नकली नोट बरामद किया गया है।मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

इस सम्बंध में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि बिहार से एक बस में जाली नोटों के राँची लाने की सूचना मिली थी।सूचना मिलने के बाद रातू रोड बस स्टैंड के पास बिहार से आने वाली चंद्रलोक बस की रेकी शुरू की गई।इसी दौरान कार्टून में रखे दो करोड़ अधिक जाली नोट बस से उतार कर कुछ लोग कार में रखने लगे, जिन्हें मौके से रंगे हाथ पकड़ा गया।कार्टून खोलने पर उसमें से 500 रुपये के 42 बंडल बरामद किए गए, सभी 500 रुपये के नोट जाली थे।कोतवाली डीएसपी ने बताया कि मौके से मोहम्मद साबिर और साहिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों राजधानी राँची में जाली नोटों का कारोबार करते हैं।

डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि दिल्ली के एक संगठित आपराधिक गिरोह के द्वारा जाली नोट के गिरोह का संचालन किया जाता है।जिसका मुखिया नीरज कुमार चौधरी है जो दिल्ली में रहता है। उसके द्वारा ही फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद साबिर और साहिल कुमार के जरिए नकली नोट ग्राहकों को भेजा जाता है।गिरोह के द्वारा नकली नोटों के बंडल के ऊपर और नीचे कुछ असली नोट डालकर शेष नकली नोट रखा जाता है और इसके बदले ग्राहकों से 40000 से लेकर 50000 लेते थे।जाली नोट के कारोबार में 20 से 30% कमीशन गिरफ्तार आरोपियों को मिलता था, जिसके बदले में संगठित गिरोह जाली नोट को बाजार में खपाने का काम करते थे।पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!