Ranchi:रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग,एक की हुई मौत,कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी..अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर…
राँची।राजधानी राँची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटियातु चौक स्थित टीटास रेस्टोरेंट में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों के द्वारा शनिवार की रात तबातोड़ फायरिंग की। इस गोलीबारी की घटना में होटल के एक कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई।गोलीबारी की घटना और एक बेकसूर युवक की मौत के बाद इलाके में लोगों में काफी गुस्सा और दहशत का माहौल है। वहीं इस घटना के बाद एयरपोर्ट पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।हालांकि घटना के करीब 15 घन्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है।पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।कार्रवाई भी जारी है।इधर एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा ने पुलिस की कई टीमों को लगाया है।फिर भी कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है।पुलिस की टीम कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट टीटास में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात अपराधियों ने अचानक जमकर गोलीबारी की।इस गोलीबारी में रेस्टोरेंट के कर्मचारी मनीष गोप की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूरा मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ है।कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने रेस्टोरेंट संचालक राज कुमार गोप से एक करोड़ की रंगदारी की मांग की थी।रंगदारी नहीं देने की वजह से ही रेस्टोरेंट में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया।
राँची के कुटियातु चौक स्थित टीटॉस रेस्टुरेंट के मालिक राजकुमार गोप हैं। राजकुमार ने बताया कि पिछले साल 25 दिसंबर को प्रिंस खान के नाम पर उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी।प्रिंस खान के द्वारा धमकी दिए जाने के बाद राजकुमार को 1 महीने के लिए बॉडीगार्ड भी दिया गया था लेकिन कुछ दिन पहले ही बॉडीगार्ड को क्लोज कर दिया गया। राजकुमार गोप ने बताया कि अपराधियों का निशाने पर वह थे लेकिन तबाड़तोड़ फायरिंग की वजह से उनके कर्मचारी मनीष गोप जो उनका रिश्तेदार भी था मारा गया।जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है।इससे पता चलता है कि पेशेवर अपराधियों का काम है।
रेस्टोरेंट में गोलीबारी और एक कर्मचारी की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राँची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि धमकी और गोलीबारी से जुड़े मामले की जांच की जा रही है।गोलीबारी में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।पुलिस ने राजधानी राँची में सघन छापेमारी अभियान शुरू किया है। शहर के हर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के तहत अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

