राजधानी में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान राँची पुलिस को मिली बड़ी सफलता…गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह का एक अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार…पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी…
राँची।राजधानी राँची में एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में देर रात तक चली एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान राँची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।राँची के चुटिया इलाके में सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एंटी क्राईम चेकिंग अभियान के दौरान चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर,एसआई विवेक कुमार,जितेंद्र मिश्रा,निरंजन महतो और पीसीआर पुलिस ने एक कुख्यात गैंगस्टर के एक गुर्गे को पिस्टल और गोली साथ गिरफ्तार किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर शहर में बड़े पैमाने पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी बीच देर रात एसएसपी को सूचना मिली कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के एक अपराधी चुटिया इलाके में हथियार लेकर स्कूटी से जा रहा है।सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तुरंत चुटिया के पावर हाउस रोड में भेजा।इसी बीच एक स्कूटी रोक कर जांच किया तो पिस्टल और गोली मिला है।
सूत्रों के अनुसार,ये गिरफ्तार अपराधी वही है जो बीते महीने डोरंडा इलाके में गोलीबारी में शामिल था।इसकी तलाश पुलिस बहुत दिनों से कर रही थी।गिरफ्तार अपराधी का नाम शेरा बताया जा रहा है।पुलिस गिरफ्तार अपराधी से अज्ञात जगहों पर ले जाकर पूछताछ कर रही है।सम्भवत आज या कल इस मामले में राँची पुलिस खुलासा करेगी।बता दें गिरफ्तार अपराधी के कई साथी पहले ही राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

