राँची पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मून डिस्को बार के बाहर कार से युवक को कुचलने वाला दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

 

राँची।राजधानी राँची के लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार के बाहर कार से कुचलकर की गई युवक की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। एसएसपी राकेश रंजन मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया था। गठित पुलिस की विशेष टीम में कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल दो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।राँची पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

उल्लेखनीय है कि चार जनवरी की रात करीब नौ बजे सत्यप्रकाश सिंह अपने भांजे अंकित कुमार सिंह और उसके दोस्तों के साथ मून डिस्को बार गए थे।रात करीब 12 बजे जब वे बार से बाहर निकले, तभी दूसरे समूह के लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।इसी दौरान सड़क पर खड़ी सफेद कार से अंकित और उसके दोस्तों को धक्का मारा गया, जिससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।जबकि उसका साथी आकाश कुमार भी जख्मी हुआ. इसके बाद आरोपित ने दोबारा कार चढ़ाकर अंकित को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

इधर घायल अंकित को सदर अस्पताल, राँची ले जाया गया, जहां से उसे रिम्स रेफर किया गया। रिम्स में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद भय के कारण मृतक के मामा सत्यप्रकाश सिंह एवं उसके दोस्त शव को लेकर गढ़वा आ गए।पांच जनवरी को गढ़वा थाना में जीरो एफआइआर दर्ज कराई गई।इसके बाद गढ़वा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

error: Content is protected !!