राँची पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले तीन कुख्यात अपराधी, हथियार बरामद…

राँची।राँची पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के गेतलसूद बाजार में स्थित शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए देव मुंडा, गौतम यादव और भोलू सोनी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने देशी रिवाल्वर, कट्टा और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वे हत्या, लूट व रंगदारी जैसे कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहे हैं।

बता दें कि तीन मार्च की रात करीब 9:30 बजे अनगड़ा थाना अंतर्गत गेतलसूद बाजार स्थित एक कंपोजिट शराब दुकान पर तीन हथियारबंद अपराधी पहुंचे। उन्होंने दुकान के कर्मचारियों को धमकाते हुए मुफ्त में शराब की बोतलें मांगी। जब कर्मचारियों ने मना किया, तो अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर दी.दुकान के कर्मचारियों ने काउंटर के पीछे छिपकर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए जोन्हा स्थित एक मुर्गी पोल्ट्री फार्म के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया।जिसे आज जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!