Ranchi:पुलिस ने मोबाइल छिनतई गिरोह का किया भंडाफोड़,5 गिरफ्तार, 24 मोबाइल फोन जब्त

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल छिनतई गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इनके पास से छिनतई किए गए 24 मोबाइल फोन, एक अपाची बाइक, और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है।एसएसपी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में राँची रेलवे स्टेशन के पास हुई एक मोबाइल छिनतई की घटना की जांच से शुरुआत हुई। 29 अगस्त को प्राप्त सूचना के अनुसार, दो अपराधियों ने एक काले रंग की अपाची बाइक से राहगीरों से मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही थी।

30 अगस्त की रात गश्ती के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा, जिनकी बाइक की नंबर प्लेट पर सेलोटेप चिपका हुआ था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये दोनों एक ऐसे गिरोह से जुड़े हैं, जो बाइक की नंबर प्लेट छिपाकर और फर्जी नंबर लगाकर छिनतई की वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे चोरी किए गए मोबाइल फोन को मोबाइल नामक दुकान में बेचते थे।इसके बाद सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृत्व में चुटिया थाना के प्रभारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने दलबल के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई, जिसमें दो और आरोपी पकड़े गए। साथ ही, चोरी का मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम और पते इस प्रकार हैं:
1.आदित्य सिंह (21 वर्ष), पिस्का मोड़, थाना-पंडरा

2.विकास कुमार (22 वर्ष), पिस्का मोड़, थाना-पंडरा

3.कुणाल महतो उर्फ कुणाल रावत (19 वर्ष), पिस्का मोड़, थाना-पंडरा,राँची

4.सौरभ चौधरी (20 वर्ष), इंद्रपुरी, थाना-सुखदेवनगर,राँची

5.अमन कुमार (25 वर्ष), चटकपुर, थाना-चटकपुर,राँची शामिल है।

जब्त सामान:
•24 चोरी किए गए मोबाइल फोन
•एक अपाची मोटरसाइकिल (छिनतई में प्रयुक्त)
•एक होंडा एक्टिवा स्कूटी

पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में मोबाइल छिनतई के मामलों में कमी आने की उम्मीद है। राँची पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

error: Content is protected !!