राँची पुलिस ने करीब 12 लाख के अफीम के साथ महिला सहित चार तस्कर को किया गिरफ्तार

 

राँची।राँची के तुपुदाना ओपी पुलिस ने 12 लाख रुपए मूल्य के 4.100 किग्रा अफीम के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बोकारो गंगापुर का रहने वाला अजय मुर्मू, ललपनिया का रहने वाला अनिल मरांडी, सोमा पूर्ति और मुरहू खूंटी की रहने वाली सलोमी टोपनो शामिल है।एसएसपी बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खूंटी से अवैध अफीम कर तुपुदाना में लाकर उसकी खरीद बिक्री की जा रही है। इसी सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब बेरमाद के पास पहुंची तो दो स्कूटी सवार पुलिस को देख भागने लगा। उन दोनों को पुलिस ने पकड़ कर स्कूटी की जांच की तो उनके पास से पहले 2.6 किलो ग्राम अफीम मिला। उसकी निशान देही पर पुलिस ने सोमा पूर्ति के घर व सलोमी टोपनो के पास से और 1.5 किलो ग्राम अफीम बरामद किया गया। पुलिस ने अफीम के साथ उक्त स्कूटी को भी जब्त किया है जिसमें अफीम लेकर अभियुक्त बेचने के लिए जा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि अफीम इन लोगो ने खूंटी में किसी तस्कर से खरीदा था उसकी जांच की जा रही है। इन लोगो ने किसे बेचने के लिए बुलाया था उसकी भी जानकारी पुलिस ले रही है।वहीं गिरफ्तार आरोपी में भाई बहन शामिल है।छापेमारी डीएसपी के नेतृत्व में तुपुदाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो और ओपी पुलिस की टीम ने किया है।

error: Content is protected !!