राँची पुलिस ने विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने वाला पीएलएफआई एरिया कमांडर समेत 5 अपराधी को किया गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 1.50 लाख नगद बरामद…

 

राँची।राजधानी राँची के नगड़ी इलाके में विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने वाले पीएलएफआई एरिया कमांडर समेत 5 उग्रवादी काे नगड़ी पुलिस ने गिरफ्तार साेमवार काे जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए उग्रवादी का नाम विजय बक्शी उर्फ राेहित बड़ाईक उर्फ राहुल, नीरज पाईक उर्फ छाेटू, अनमाेल बड़ाईक, राेहित सिंह और काली टाेप्पाे है। विजय बड़ाईक पीएलएफआई का एरिया कमांडर है और वह गुमला के सिसई स्थित साेगड़ा का रहने वाला है। विजय पिछले कुछ महीने से लगातार नगड़ी इलाके में सक्रिए रहते हुए अपने सहयाेगियाें के साथ मिलकर विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने का काम कर रहा था। हथियार के बल पर वह एक पक्ष काे डरा-धमका कर दूसरे पक्ष काे फायदा पहुंचाता था जिसके एवज में माेटी रकम की वसूली कर रहा था। एरिया कमांडर विवादित जमीन काे बहुत ही कम दामाें में अपने करीबी काे दिलाता था जिसे कुछ दिनाें बाद दूसरे काे उंचे दामाें में बेच देता था। पुलिस काे जैसे ही इस बात की जानकारी रविवार काे मिली, चेकिंग लगाकर कार जेएच01ईवी 5687 और जेएच01सीवी 7711 में सवार 5 उग्रवादियाें काे पकड़ा गया। पुलिस ने जब तलाशी ली ताे उग्रवादियाें के कार से 2 लाेडेड पिस्टल और 1.50 लाख नगद के अलावा अन्य कई सामान मिले। इसके बाद सभी काे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार उग्रवादियाें ने विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने की बात काे स्वीकार किया है। एरिया कमांडर ने अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नगड़ी के अलावा रातू व धुर्वा में भी था सक्रिए, वाकी-टाॅकी से संपर्क में रहता था सभी सदस्य

पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि एरिया कमांडर विजय बक्शी उर्फ राेहित बड़ाईक उर्फ राहुल नगड़ी के अलावा रातू और धुर्वा के कुछ इलाकाें में भी सक्रिए था। उसने पूरा एक सिंडिकेट तैयार कर लिया था जिसके बाद प्लानिंग के तहत काम कर रहा था। सिंडिकेट में शामिल लाेगाें से संपर्क बनाने के लिए एरिया कमांडर वाकी-टाॅकी का इस्तेमाल करता था ताकि उसके बीच हुए संवाद की जानकारी पुलिस काे ना मिल सके। यही वजह है कि प्रत्येक ग्रुप काे वाॅकी-टाॅकी दिया गया था। पुलिस ने कार से 2 वाॅकी-टाॅकी भी बरामद की है। हाल के दिनाें में एरिया कमांडर विजय का सिर्फ महंगी जमीन पर नजर रहता था। जमीन विवाद काे सुलझाने के लिए वह काराेबारी से माेटी रकम की वसूली भी कर रहा था। कई जमीन काराेबारी भी विजय के संपर्क में था जिसके बारे में अब पुलिस जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। एरिया कमांडर विजय के संपर्क में रहने वाले जमीन काराेबारी के बारे में जानकारी जुटाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

अनमाेल ले रखा है लाइसेंसी पिस्टल, चुनाव से पहले लापुंग थाने में किया है जमा

पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि उग्रवादी संगठन से संपर्क रखने के बावजूद अनमाेल बड़ाईक के नाम से हथियार का लाइसेंस निर्गत है। अनमाेल ने एक लाईसेंसी पिस्टल ले रखा है जाे चुनाव से पहले लापुंग थाने में जमा किया था। गिरफ्तारी के बाद अब इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किस परिस्थिति में अनमाेल काे लाइसेंस निर्गत किया गया और कब निर्गत किया गया है। एसएसपी ने उग्रवादी अनमाेल के लाईसेंस रद्द करने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।