Ranchi:ट्रैक्टर की चपेट में आने से माँ-बेटी की दर्दनाक मौत…तीन घंटे सड़क जाम…

 

राँची।जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और उसके मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।महिला अपने बच्चे के साथ अपने मायके जा रही थी, उसी दौरान यह हादसा हो गया।नगड़ी स्थित पांडू रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला सुनीता मुंडा और उसके ढाई माह की बच्ची की मौत हो गई।महिला स्कूटी से अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया।इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी में जबरदस्त टक्कर मार दी, उसके बाद ट्रैक्टर का चक्का के चपेट में आने से मां और उसके बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

मां और उसके मासूम बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन करना भी शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों के सड़क पर उतरने की वजह से राँची-गुमला रोड पूरी तरह से जाम हो गया।

वहीं, वाहनों के लंबी-लंबी कतार लग गई। 3 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद नगड़ी पुलिस ने सड़क से जाम हटवाया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। जाम हटने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आज शवों का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायगा।

इस सम्बंध में ग्रामीण एसपी ने कहा कि सड़क हादसे में एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया था, जिन्हें पुलिस द्वारा समझा बुझाकर शांत कराया है और जाम को क्लियर करवाया गया।मामले में पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।मृतकों की पहचान सुनीता मुंडा और उनकी ढाई महीने की बच्ची के रूप में हुई है।

error: Content is protected !!