Ranchi:एनडीआरएफ की टीम खदान में डूबे युवक का शव 3 दिन बाद निकाला,परिजनों में मच गयी चीख पुकार
राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत करकट्टा गांव स्थित एक कंपनी के बंद पड़े खदान में नहाने के दौरान डूबे समीर कुमार का शव तीसरे दिन मंगलवार को निकाला गया। एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मंगलवार को दोपहर खदान के गहरे पानी से उसका शव खोज निकाला।
रविवार को दोपहर 12 बजे समीर अपने घर से निकला था। इसके बाद वह अपने 2 दोस्तों के साथ खदान घूमने गया।खदान में समीर एवं उसका दोस्त किट्टू नहाने लगा।इसी दौरान समीर गहरे पानी में चला गया। किट्टू ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाया।युवक के डूबने की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस खदान पहुंचे।स्थानीय लोगों के साथ शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।उसके बाद सोमवार को एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
सोमवार की सुबह साढ़े 9 बजे एनडीआरएफ की टीम पहुंची. उसके गोताखोरों ने शाम 5 बजे तक समीर के शव की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह दोबारा टीम खदान पहुंची और खोजबीन शुरू की। दोपहर 2 बजे के करीब टीम ने शव को बाहर निकाल लिया।
खदान से शव के बाहर निकलते ही वहां कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य फूट-फूटकर रोने लगे।परिजन बार-बार समीर के साथ गये उसके दोस्तों को कोस रहे थे।
एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकालने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पुलिस को सौंप दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर नामकुम थाना के एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि खदान की गहराई काफी ज्यादा है।उन्होंने युवाओं व आम जनता से अपील की है कि वे इस खदान में नहाने न जायें।परिजनों से कहा है कि अपने बच्चों को उधर जाने से रोकें।

