Ranchi:केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सहित भाजपा के 50 से ज्यादा बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नामजद और हजारों अज्ञात के विरूद्ध लालपुर थाना में एफआईआर दर्ज…

 

राँची।राजधानी राँची के मोरहाबादी मैदान में भाजयुमो की आक्रोश रैली में हुए बवाल के बाद भाजपा के बड़े नेताओं सहित 50 से ज्यादा नामजद और हजारों अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।शुक्रवार को मोराबादी मैदान में आयोजित भाजयुमो में युवा आक्रोश रैली में जम कर बवाल हुआ थाम जिसमे दर्जन भर पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता घायल हुए थे।

इनके खिलाफ दर्ज हुई है नामजद प्राथमिकी

संजय सेठ (केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ),अर्जुन मुंडा (पूर्व केंद्रीय मंत्री),बाबूलाल मरांडी (पूर्व मुख्यमंत्री ),बीडी राम (सांसद),भानु प्रताप शाही (विधायक),अमर बाउरी (नेता प्रतिपक्ष ),आदित्य साहू ( सांसद ),दीपक प्रकाश (राज्यसभा सांसद ),अभयकांत प्रसाद (पूर्व सांसद ), प्रदीप वर्मा ( सांसद ),विद्युत वरण महतो ( सांसद), मनीष जायसवाल (सांसद ), नीलकंठ सिंह मुंडा (विधायक ), रणधीर सिंह ( विधायक ), नीरा यादव ( विधायक ), रामचंद्र चंद्रवंशी ( विधायक ), अपर्णा सेन गुप्ता ( विधायक ), कुशवाहा शशिभूषण मेहता (विधायक ), पुष्पा देवी ( विधायक ), समरी लाल ( विधायक ),केदार हाजरा ( विधायक ), राज सिन्हा ( विधायक ), सीपी सिंह ( विधायक ), यदुनाथ पांडेय ( पूर्व सांसद ), ढुल्लू महतो ( सांसद ), मधु कोड़ा ( पूर्व मुख्यमंत्री ), गीता कोडा ( पूर्व सांसद ), संजीव विजयवर्गीय ( पूर्व डिप्टी मेयर, राँची), कर्मवीर सिंह ( संगठन मंत्री, भाजपा ), नवीन जायसवाल (विधायक ), नारायण दास ( विधायक ), अमित मंडल (विधायक ), आलोक चौरसिया, कौचे मुंडा, किशुन कुमार दास, विष्णुकांत राय, कुणाल यादव, अमरदीप यादव, वरुण साव, सुशील दुबे, अमित कुमार ( पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ), रमेश सिंह, इंदुशेखर मिश्रा, प्रतुल नाथ शाहदेव ( प्रदेश प्रवक्ता ), शशांक राज , आरती कुजूर, सत्येंद्र तिवारी, मंगल मूर्ति तिवारी, गंगेश्वर यादव, विशाल गौतम, कृष्णकांत राय सहित अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है।

मोरहाबादी में भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुए झड़प के बाद लालपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।दर्ज एफआईआर में 51 नामजद और 12 हजार अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। नामजद आरोपियों में भाजपा के वैसे सभी बड़े नेता को आरोपी बनाया गया है, जो रैली में शामिल थे।दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने साजिश के तहत पुलिस पर हमला किया, साथ ही बिना आदेश के सीएम आवास मार्च करने की कोशिश की। इस आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मोरहाबादी मैदान में भाजपा की ओर से बनाए गए मंच में मौजूद नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बैरेकेडिंग तोड़कर सीएम आवास का घेराव करने को लेकर भड़काया जा रहा था।इसके अलावा आरोपियों पर नाजायज मजमा लगाने और निषेधज्ञा का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया है।

बता दें कि शुक्रवार को भाजयुमो की ओर से मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली आयोजित की गई थी।इस दौरान रैली में शामिल कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने का प्रयास किया गया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस की ओर से जगह-जगह पर कंटीले तार से बैरिकेडिंग की गई थी।उस बैरिकेडिंग को कार्यकर्ता तोड़ने लगे, जिसे मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें माइक से मना किया गया और नहीं मानने पर उन पर वाटर कैनन से पानी फेंका गया।जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। इस घटना में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हुए थे।