Ranchi:अवैध-संबंध का विरोध करने पर हुई थी नाबालिग जसीम मंसूरी की बेरहमी से हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राँची। अवैध संबंध का विरोध करने पर नाबालिग जसीम मंसूरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
गौरतलब है कि पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर इलाके में स्थित निर्माणाधीन चार मंजिला अपार्टमेंट से नाबालिग का शव बुधवार बरामद किया गया था।मृतक जसीम मंसूरी राँची के पंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम मोहल्ले का रहने वाला था।परिजनों के अनुसार वह दो फरवरी से लापता था।इस संबंध में परिजनों ने पुंदाग ओपी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को परिजन जसीम की तलाश करते हुए पुंदाग इलाके के उस निर्माणाधीन अपार्टमेंट पहुंचे, जहां ऊपरी मंजिल के पास उसका शव पड़ा मिला।मृतक अवैध सम्बंध को लेकर बार बार विरोध करता था।आरोपी ने रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्तों संग मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।आरोपी और मृतक पुट्टी का काम करता था।

