Ranchi:नाबालिग छात्रा से गैंगरेप,बनाया आपत्तिजनक वीडियो…55 दिन बाद पुलिस के पास आया मामला…पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा…
राँची।राजधानी राँची में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।हालांकि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जो कि नाबालिग है उसे पकड़ा है।नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है।यह घटना 55 दिन पहले हुई है।पीड़िता ने रविवार (22 जून) की रात में मामला दर्ज करायी है।मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को पकड़ा है।पकड़ा गया आरोपी पीड़िता का दोस्त बताया जा रहा है।
सदर इलाके की रहने वाली पीड़िता ने राँची के चुटिया थाना में आवेदन देकर बताया कि 29 अप्रैल को शाम 5 बजे उसके दोस्त ने फोन कर नामकुम के लोवाडीह के जोड़ा पुल के पास बुलाया। वहां पहले से तीन लड़का मौजूद थे। उसे उसके दोस्त ने बातचीत के बहाने बुलाया गया था। सभी ने बीयर और कोल्ड ड्रिंक पी।आरोप है कि छात्रा को भी स्प्राइट दी गई। कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगा। उसने घर जाने की बात कही। एक लड़का (उसके दोस्त) ने स्कूटी पर बैठाकर चुटिया इलाके में ले गया। वहां कॉलोनी में स्थित एक लड़के के कमरे में ले जाकर आराम करने को कहा।इसी बीच छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और नशा महसूस हुआ। तभी एक लड़के ( उसके दोस्त) ने जबरन कपड़े उतारने की कोशिश की। विरोध करने पर बोतल से मारने की धमकी दी। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात 10 बजे दूसरा लड़का वहां पहुंचा। उसने भी धमकाकर दुष्कर्म किया।और वीडियो बनाया।फिर दोनों भाग गए। छात्रा किसी तरह सुबह ऑटो से घर पहुंची।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। कुछ दिन बाद एक लड़के ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और पैसे मांगे। डरकर छात्रा ने करीब 10 हजार रुपए दिए। जब पैसे देने से मना किया तो एक लड़के ने स्कूल में वीडियो वायरल कर दिया। इससे आहत होकर छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने समय रहते बचा लिया।
इधर जब पीड़िता के परिजन आरोपी लड़के के घर पहुंचे तो उसकी मां ने पैसे लेकर मामला खत्म करने की बात कही। छात्रा ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि एक लड़का भी घटना के समय मौजूद था। पीड़िता ने 22 जून 2025 को चुटिया थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इस मामले में चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने बताया कि नाबालिग के बयान पर मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है।जिसमे एक किशोर को पकड़ा गया।आगे की कार्रवाई जारी है।पीड़िता के अनुसार घटना बीते 29 अप्रैल की है।मामले की जांच की जा रही है।पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए अन्य कानूनी प्रकिया की जा रही है।
इधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि पीड़िता और आरोपी दोनों एक कि स्कूल में पढ़ता है।घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौते की कई दौर चली।जब समझौता नहीं हुआ तो पीड़िता के परिजन थाना पहुँचे और मामला दर्ज कराया है।वहीं आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो/वीडियो को कई दोस्तो के मोबाइल में भेज देने से भी समझौता नहीं हो सका।

