Ranchi:जमीन कारोबारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या की कोशिश,स्थिति गंभीर ,जांच में जुटी पुलिस..
राँची।राजधानी राँची के पुंदाग इलाके में रहने वाले एक जमीन कारोबारी ने आत्महत्या की कोशिश की है।गंभीर अवस्था में जमीन कारोबारी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।पुंदाग ओपी क्षेत्र के अमन ग्रीन सिटी में रहने वाले जमीन कारोबारी कैशर अमीन ने आत्महत्या करने का प्रयास किया।जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में उन्हें परिजनों ने पुलिस की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।परिजनों के अनुसार, शनिवार की दोपहर वहअपने घर में ही थे कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। लोग जब दौड़कर कैशर के पास पहुंचे तो उसके सीने से खून निकल रहा था और उसकी लाइसेंसी पिस्टल पास में ही पड़ी हुई थी।कैशर को घायल अवस्था में देखकर उसके घर में चीख पुकार मच गई। जल्दबाजी में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुंदाग ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।कैसर के लाइसेंसी हथियार को जब्त कर लिया गया है।एफएसएल की टीम के द्वारा कैशर के कमरे और हथियार की जांच पूरी की गयी।
सूत्रों के अनुसार,किसी लड़की मामले कुछ दिनों से कैशर डिप्रेशन में चल रहा था।डिप्रेशन में ही आकर उसने अपनी जान देने की कोशिश की है। वहीं कैसर के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कैसर का इलाज किया जा रहा है.।डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकालने की बात कही है, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि जमीन कारोबारी कैसर अमीन ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है।मामले की जांच की जा रही है। लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल कैसर अमीन डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल में भर्ती है।आगे की जांच पड़ताल जारी है।

