Ranchi:सर्पदंश से एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत…

राँची।जिले के दो थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गई।अनगड़ा थाना क्षेत्र के बाहया गांव के चरकू मुंडा के नौ वर्षीय पुत्र ज्ञानसन मुंडा की सर्पदंश से शुक्रवार की सुबह नौ बजे मौत हो गई। बाहया के संत फ्रांसिस स्कूल में ज्ञानसन कक्षा तीन में पढ़ता था। बताया जाता है कि ज्ञानसन अपने पिता चरकू मुंडा के साथ घर में जमीन पर सोया हुआ था। रात तीन बजे उसके बाएं कान में सांप ने डंस लिया उसने इसकी जानकारी पिता को दी। अगल-बगल में सांप नहीं दिखा। पिता को लगा चूहे ने काटा होगा। सुबह में हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया।इसके बाद चरकू उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहा था, परंतु रास्ते में ही ज्ञानसन ने दम तोड़ दिया। ज्ञानसन की माँ की मौत ज्ञानसन के जन्म के कुछ माह बाद हो गई थी। बड़ा भाई ज्ञानदीप और पिता मजदूरी करते हैं।

दूसरी घटना सिकदिरी थाना क्षेत्र के बुटगोड़ा गांव में घटी, जहां 32 वर्षीय जतरू बेदिया की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। जतरू रात में सोया हुआ था उसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। लेकिन नशे में होने के कारण घरवाले उसकी बात को अनसुना कर दिए। सुबह वह मृत अवस्था में मिला।

error: Content is protected !!