Ranchi:तेज रफ्तार कार की टक्कर से सिविल कोर्ट के पेशकार समेत तीन लोगों की मौत…
राँची।राँची के नामकुम में दुर्गा सोरेन चौक के पास शनिवार की रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें राँची सिविल कोर्ट के पेशकार भी शामिल है।यह घटना शनिवार की देर रात करीब 11 बजे की है।जहां तेज रफ्तार की वजह से तीन लोगों की जान चली गई। नामकुम थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार और एक पैदल चल रहे व्यक्ति की कुचल दिया और फिर खुद भी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में तीनों लोगों की मौत हो गई है।
इस हादसे में राँची सिविल कोर्ट के पेशकार प्रवीर हांसदा, विकास केंद्र धनबाद के शिक्षक सोम सिन्हा और कार चालक की मौत हो गई है।हादसे को लेकर सोम सिन्हा के परिजनों ने बताया कि रात में 10 बजकर 12 मिनट पर सोम सिन्हा से बात हुई थी वो पैदल ही घर लौट रहे थे।परिजनों ने बताया कि जब काफी देर तक सोम घर नहीं पहुंचे तो वो उनकी खोजबीन के लिए निकले लेकिन वो कही नजर नहीं आए। हालांकि उनकी नजर एक सड़क हादसे पर भी पड़ी लेकिन वो आगे बढ़ गए।जब कहीं सोम का पता नहीं चला तो हादसे वाली जगह पहुंचे जहां उनका चप्पल देख पहचाना गया।वहीं यही हाल प्रवीर हांसदा के परिजनों का भी रहा उन्हें भी प्रवीर के हादसे की जानकारी ब्रिज पर पड़े जूते से मिली।
पुलिस ने बताया कि नामकुम के दुर्गा सोरेन के पास हादसा हुआ है।तेज रफ्तार कार चालक ने पहले प्रवीर हांसदा जो स्कूटी कर सवार थे उन्हें धक्का मारा जिसके बाद पैदल चल रहे शिक्षक सोम सिन्हा को चपेट में लिया और फिर टक्कर और तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर खुद भी हादसे का शिकार हो गया।इलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की स्पीड बहुत थी कार ने पहले स्कूटी में ज़ोरदार टक्कर मारी फिर एक व्यक्ति को कुचलते हुए कार पलट गई।जिसमें कार चालक बुरी तरह घायल हो गए।कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

