Ranchi:खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया गिरफ्तार,भेजा गया जेल ,पत्नी ने दहेज प्रताड़ना,शारीरिक शोषण और धोखाधड़ी की दर्ज कराई थी प्राथमिकी
राँची।खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया को राँची के चुटिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। उसके विरुद्ध उसकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना, शारीरिक शोषण और धोखाधड़ी की प्राथमिकी तपकारा थाना में दर्ज कराई कराई थी। तपकरा पुलिस ने जीरो एफआईआर कर केस चुटिया थाना में ट्रांसफर कर दिया था।महिला चुटिया इलाके की रहने वाली है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप था कि उनकी शादी 7 फरवरी 2024 को दिउड़ी मंदिर में और 23 अप्रैल 2024 को राँची में निबंधन कार्यालय में रजिस्टर्ड हुआ था। शादी के बाद मसीह अपनी पत्नी को घर नहीं ले गए। मसीह ने कहा था कि वे सामाजिक विवाह समारोह कर उन्हें अपने घर ले जाएंगे। शादी के बाद 6 जुलाई 2024 से मसीह का पत्नी के प्रति व्यवहार बदल गया। 12 जुलाई 2024 को वह उनसे मिलने राँची आया। आरोप है कि उसके बाद मसीह उनसे रुपए की मांग करने लगे। धीरे धीरे मसीह ने उनसे फोन पर भी बात करना बंद कर दिया। परिवार के लोगो पर आरोप है कि उन लोगो ने उनके साथ अभद्रता की। महिला ने यह भी आरोप लगााया है कि उनको गंदा पानी भी पिलाया गिया। जिसमें कुछ मिला हुआ था।उनसे शादी के पहले ज़बरदस्ती शारिरिक सम्बंध बनाया गया। उन्हें अब जान से मारने व बदनाम करने की भी धमकी दी जा रही थी।

