Ranchi:जीजा के बदले साला परीक्षा देने पहुँचा…सेंटर में जांच के दौरान पकड़ा गया…पुलिस के हवाले …

राँची।राँची के नामकुम थाना क्षेत्र के अरुनुमा टेक्निकल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड सेंटर चुटिया पर रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चेकिंग दौरान स्टाफ को उस पर शक हुआ। दस्तावेजों की जांच करने पर आरोपी को पकड़ कर नामकुम पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने आरोपी को थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है।थाना में डीएसपी भी पूछताछ के लिए पहुँचे हैं।आरोपी से अगर कोई गिरोह है तो उस गिरोह की जानकारी लिया जा रहा है। सेंटर संचालक बयान पर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है। आरोपी को सम्भवत पूछताछ के बाद कल अदालत में पेश किया जाएगा।

आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार,अरुनुमा टेक्निकल सर्विसेस सेंटर की ओर से नामकुम थाना में शिकायत दर्ज कराई कि सेंटर पर रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा थी। परीक्षा के प्रथम सत्र में अभ्यर्थियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अनीश कुमार जो अपने रिश्ते में जीजा के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया था। दस्तावेजों की चेकिंग के दौरान अनीश पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपनी गलती मान ली और बताया कि वह अपने जीजा के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आए थे। उसके बाद सेंटर संचालक ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।गिरफ्तार आरोपी बिहार के गया जिले का बताया जा रहा है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!