Ranchi:आरटीओ का फर्जी चालान ऐप भेजकर 4.48 लाख की अवैध निकासी,साइबर पुलिस जांच में जुटी…

 

राँची।जिले के टाटीसिलवे निवासी पॉल तिग्गा को फर्जी आरटीओ का ऐप भेजकर उनके खाते से 4.28 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। पॉल तिग्गा ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित पॉल तिग्गा बताया कि 11 नवंबर की सुबह उनके व्हाट्सऐप पर बड़ाम डीपा टोली के मुखिया नामक ग्रुप में एक संदिग्ध एप्लिकेशन लिंक शेयर किया गया। यह लिंक आरटीओ चालान एपीके नाम से भेजा गया था। शिकायत के अनुसार, लिंक ग्रुप में दीपक महतो नामक व्यक्ति के नंबर से आया था। पीड़ित ने बताया कि लिंक खोलने के दो दिन बाद 13 नवंबर की सुबह, उनके बैंक खाते से एक ही दिन में कुल 4.48 लाख की अनधिकृत निकासी हो गई।मामला दर्ज कर साइबर थाना की पुलिस जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!