Ranchi:पति का दूसरी महिला से संबंध,पत्नी ने दर्ज कराया केस

 

राँची।राँची के टाटीसिलवे की रहने वाली सीमा देवी ने पति समेत ससुराल वालों पर मारपीट व दूसरी लड़की से संबंध रखने का आरोप लगाया है। इस संबंध में विवाहिता ने शीतल महतो, कृष्णा महतो, अंकित कुमारी, फागू महतो समेत अन्य के विरूद्ध राँची के विधानसभा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीमा का आरोप है कि शादी के कुछ साल तक उनके पति के साथ रिश्ता अच्छा रहा। इसके बाद उनका पति उन्हें छोटी-छोटी बात पर मारपीट और प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच पता चला कि उनके पति का किसी का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। विरोध करने पर पति और उनके रिश्तेदार मारपीट किया करते थे।हालांकि, मायके वालों ने उनके पति समझाने का काफी प्रयास किया। मगर वे नहीं माने, जिसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!