Ranchi:पति की हत्या कर हुई थी फरार ! दो महीने बाद आरोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे काॅलाेनी में क्वार्टर ‎नंबर टी 16/बी में पति की हत्या कर भागने वाली पत्नी काे स्टेशन राेड से पुलिस गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार महिला का नाम सुनीता देवी है और वह हजारीबाग की रहने वाली है। 19 सितंबर काे सुनीता देवी अपने ही पति शंकर मिश्रा की हत्या कर फरार हाे गई थी जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तार महिला से हत्याकांड के सम्बंध में पूछताछ जारी है।पूछताछ में महिला ने कई अहम जानकारी दी है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।महिला को कल शनिवार को जेल भेजा जायेगा। मालूम हाे कि रेल कर्मी (निलंबित)  शंकर मिश्रा के घर में ही उनका शव मिला था। शव पर पत्थर से हमला किए जाने का निशान मिला था। शव मिलने के बाद पीड़ित माँ ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जिसमें पूतोह पर हत्या का आरोप लगाई थी।आरोपी महिला घटना के बाद से ही फरार थी।हत्याकांड में शामिल महिला के साथ और कोई था या नहीं पूछताछ में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

error: Content is protected !!