Ranchi:नाना पर नातिन से अश्लील हरकत व छेड़छाड़ करने का आरोप,चुटिया थाना में केस दर्ज

 

 

राँची।पीपी कंपाउंड इलाके की एक 18 साल की युवती ने अपने ही नाना के विरुद्ध छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए चुटिया थाना में केस दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उसके नाना उसके साथ गलत हरकत करते है। यह घटना पिछले तीन साल से हो रही है जब उसकी उम्र 15 साल की थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उसने अपनी माँ को इस बात की जानकारी दी तो माँ ने उसे डांटा और पिता को इस घटना की जानकारी नहीं देने की बात कही। उसके पिता पिछले 10 वर्ष से अवसाद से ग्रसित है। वहीं उसकी माँ उसे, उसके भाई को छोड़ अकेले राँची के एक गर्ल्स हास्टल में रहती है। उसकी माँ और पिता में तलाक का केस चल रहा है। जब तलाक को लेकर उसकी गवाही हुई तो कोर्ट में पहली बार उसने नाना द्वारा किए जाने वाले छेड़छाड़ की घटना की जानकरी दी। जिसे जानकर उसके पिता ने उसे काफी फटकार लगाया कि उसे पहले क्यों नहीं बताया।

युवती का पुलिस ने दर्ज कराया कोर्ट में बयान

दर्ज प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि घटना की जानकारी होने के बाद उसके पिता ने पढ़ने के लिए उसे बाहर भेज दिया। लेकिन वहां रहने के दौरान उसे नाना की हरकते याद आती रही। वह बार बार यह सोचकर मानसिक रूप से परेशान होने लगी। इसके बाद उसने निर्णय लिया कि इस बात की जानकारी पुलिस को देना जरूरी है। ताकि उसके नाना के विरुद्ध कार्रवाई हो सके। फिर उसने चुटिया थाने में अपने नाना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद युवती का बयान कोर्ट में दर्ज कराया है।पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!