Ranchi:पहले पत्थर से कूचकर की ह’त्या,फिर शव जलाने का प्रयास..युवक का मिला अधजला शव,लोगों ने किया सड़क जाम..

राँची।राजधानी राँची में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी मच गई जब एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टोनको तालाब के पास एक युवक का अधजला शव बरामद मिला।शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची।अज्ञात युवक की हत्या की सूचना और उसके शव के फोटो वायरल होने के बाद मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की है।मृतक़ युवक की पहचान हटिया निवासी प्रशांत कुमार के रूप में हुई। युवक को जलाने के पहले उसकी पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या की गई थी। शव की पहचान होने के बाद उसे पोस्टर्माटम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक की हत्या पुरानी रंजिश में किये जाने की बात सामने आ रही है।पहले आरोपियों युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और फिर तालाब के पास ले जाकर पेट्रोल छिड़ककर शव को आग के हवाले कर दिया।घटना गुरुवार रात का बताया जा रहा है।शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना और खरसीदाग ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

इधर युवक की हत्या के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों और परिजनों ने हटिया में सड़क जाम कर दिया। लोग आरोपियों को गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। सड़क जाम की सूचना के बाद मौके पर हटिया डीएसपी समेत थानों की पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया काफी देर समझाने के बाद जाम हटाया गया।

error: Content is protected !!