Ranchi:फ़ाइल डाऊनलोड होते ही खाते से 5 लाख की साइबर ठगी, केस दर्ज

 

राँची।कालीपद भट्टाचार्य के बैंक खाते से 18 जुलाई की सुबह 11:26 बजे 4,99,998 रुपये की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित ने साइबर अपराध थाना राँची में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर पीएम किसान योजना नाम की एक फाइल आई थी। उन्होंने अनजाने में वह फाइल डाउनलोड कर ली। इसके बाद उनका फोन खराब होने लगा। व्हाट्सएप ने काम करना बंद कर दिया। वही फाइल खुद-ब-खुद उनके कई कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप्स में फॉरवर्ड हो गई। उसी दौरान बैंक से कई ओटीपी मैसेज आए। उन्होंने व्हाट्सएप डिलीट कर दोबारा इंस्टॉल किया। इसके बावजूद 18 जुलाई को 4,99,998 रुपये खाते से निकाल लिए गए।

खाते से 2 लाख की ठगी, 7 बार में निकाले पैसे

राँची के आनंदमयी नगर निवासी दीप प्रजापति के दो बैंक खातों से 1 लाख 99 हजार 998 रुपए अवैध रूप से निकाल लिए गए। दीप ने बताया कि सबसे पहले उनके मोबाइल पर 19,999 रुपए निकासी का मैसेज आया। इसके बाद केनरा बैंक के खाते से दो बार में 49,999-49,999 रुपए निकाले गए। फिर एसबीआई खाते से 20-20 हजार रुपए कर पांच बार में कुल 1 लाख रुपए की निकासी हुई। दीप ने साइबर थाना राँची में प्राथमिक दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!