Ranchi:छापेमारी करने जा रही उत्पाद विभाग की टीम को बस ने मारी टक्कर बाल बाल बचे सभी…2 होमगार्ड गंभीर

 

 

राँची।उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम दुर्घटना का शिकार हो गई। उसमें सवार टीम के सदस्य बाल बाल बच गए। घटना गुरुवार सुबह की है। इटकी रोड पर होटल पाही इन के सामने गलत दिशा से आ रही टाटा मार्कोपोलो बस (जेएच01एफआर 8917) ने टीम की इनोवा क्रिस्टा को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक सहित एक अन्य जवान को हल्की चोटें आई हैं।
घटना सुबह करीब 6 बजे की है। उत्पाद अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम कचहरी चौक स्थित कार्यालय से नगड़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी के लिए निकली थी। चार वाहनों के काफिले में सबसे पीछे चल रही सफेद इनोवा क्रिस्टा में चार होमगार्ड जवान सवार थे। तभी इटकी रोड पर सामने से गलत दिशा में आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। वही टक्कर मारने के बाद बस का चालक फरार हो गया।

टक्कर इतनी तेज थी की एयरबैग खुल गई तब बची जान, राफइल भी क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा के दोनों फ्रंट एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे बैठे होमगार्ड शिवलास भगत और मरियानुस केरकेट्टा को गंभीर चोटें आईं। चालक मनोज मुंडा और जवान बिरसा मुंडा को हल्की चोट लगी। घायलों को तुरंत दूसरे वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में एक सरकारी 303 राइफल भी क्षतिग्रस्त हो गई, जो कई हिस्सों में टूट गई। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को पंडरा ओपी थाना परिसर में जब्त कर लिया है। अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार के लिखित आवेदन पर बस चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।

error: Content is protected !!