चुनाव की घोषणा से ठीक पहले हटाए गए राँची डीसी मंजूनाथ भजंत्री, बोकारो एसपी का भी हुआ तबादला…

 

राँची डीसी मंजूनाथ भजंत्री का तबादला कर दिया गया है। वरुण रंजन राँची के नए डीसी बने हैं। बोकारो एसपी का भी तबादला हुआ है।

राँची।विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से कुछ घण्टे पहले राज्य सरकार ने राँची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री का तबादला कर दिया है।मंजूनाथ की जगह वरुण रंजन को राँची का नया डीसी बनाया गया है। वहीं मनोज स्वर्गीयरी को बोकारो का नया एसपी बनाया गया है। चुनाव की घोषणा से पूर्व झारखण्ड में तीन आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी का तबादला किया गया है।

झारखण्ड में विधानसभा चुनाव की विधिवत घोषणा से ठीक पहले राँची डीसी मंजूनाथ भजंत्री का तबादला कर दिया गया। मंजूनाथ भजंत्री को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। इसी महीने मंजूनाथ भजंत्री को राँची का डीसी बनाया गया था।राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार वरुण रंजन राँची के नए डीसी होंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पूर्व मंजूनाथ भजंत्री जमशेदपुर के डीसी थे, उस दौरान भी उन्हें चुनाव पूर्व हटा दिया गया था।

कौन कहां गया:
–मंजूनाथ भजंत्री – मुख्य कार्यपालक अधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी
–वरुण रंजन – डीसी,राँची
–मृत्युंजय कुमार बरनवाल – मनरेगा आयुक्त झारखण्ड राँची

वरुण रंजन ने कार्यभार संभाला

इधर तबादले की अधिसूचना जारी होने के आधे घंटे के भीतर वरुण रंजन ने राँची डीसी के रूप में अपना कार्यभार भी संभाल लिया।

मनोज स्वर्गीयरी को बोकारो का नया एसपी बनाया गया है।राज्य सरकार ने बोकारो एसपी का भी तबादला कर दिया है। आईपीएस अधिकारी पूज्य प्रकाश की जगह मनोज स्वर्गीयरी को बोकारो का नया एसपी बनाया गया है। पूज्य प्रकाश स्वास्थ्य कारणों से लंबे अवकाश पर हैं।बोकारो एसपी से संबंधित अधिसूचना भी राज्य सरकार के द्वारा जारी कर दी गई है।

इधर सीआईडी झारखण्ड राँची में पदस्थापित डीएसपी विनोद रवानी को बालूमाथ के नए डीएसपी बनाए गए।आदेश जारी कर दिया गया।

error: Content is protected !!