Ranchi:रिश्तेदार की बाइक पर फर्जी नंबर लगा घूम रहा अपराधी गिरफ्तार…

 

 

राँची।राजधानी राँची में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसका खुलासा बुधवार को उस समय हुआ, जब ट्रैफिक पुलिस ने डंगराटोली चौक से एक फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहे एक शख्स को पकड़ा। पुलिस को जांच में पता चला कि बाइक सवार युवक अपने रिश्तेदार की गाड़ी पर दूसरे की नंबर प्लेट लगाकर शहर में लूट व छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। गिरफ्तार वाहन चालक मुस्लिम अंसारी बरियातू सत्तार कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी मुस्लिम की बाइक को भी जब्त कर ली है।हालांकि वह मूलरूप से बिहार के आरा का रहने वाला बताया गया है। गाड़ी के आगे रिश्तेदार का और पीछे दूसरे का नंबर लगा चल रहा था बताया गया कि ट्रैफिक पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा और कागजात मांगे तो दस्तावेज पेश नहीं कर सका। आरोपी बाइक के आगे में जेएच01ईएफ-5670 नंबर लगा रखा था। वहीं, पीछे में जेएच01एफएफ-4534 लगाकर चल रहा था। पुलिस ने जब पहले नंबर की जांच की तो पता चला कि गाड़ी रसूल अंसारी के नाम से पंजीकृत है। वहीं, दूसरा नंबर कटहल मोड़ निवासी शुभम कुमार के नाम से पंजीकृत है।

आरोपी मुस्लिम अंसारी पुलिस को भ्रमित करने के लिए अपनी बाइक में दो नंबर प्लेट लगा रखा था। ताकि वह पकड़ में नहीं आए। आरोपी ने बाइक के आगे में अपने रिश्तेदार का नंबर लगाया था। जबकि पीछे में शुभम नामक युवक की गाड़ी का नंबर लगा रखा था। इस वजह से शुभम के पास 11 चालान पहुंच गए। चालान पहुंचने के बाद शुभम ने ट्रैफिक एसपी को एक पत्र दिया और कहा कि वह इन इलाकों में कभी गाड़ी लेकर गया ही नहीं है। ऐसे में उसके पास चालान कैसे पहुंच रहा है। पुलिस जांच ही कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पकड़ा गया।

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शहरवासियों से अपने-अपने वाहन में मोटरयान अधिनियम के तहत प्रोपर तरीके से रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित कराकर ही वाहन चलाएं। पकड़े जाने पर न सिर्फ जुर्माना होगा, बल्कि जेल भी हो सकती है।

error: Content is protected !!