Ranchi:कंटेनर ने बाइक सवार को कुचला,मौके पर मौत…
राँची।नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत पलाण्डु में तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार 20 वर्षीय रोहित बैठा की मौत घटनास्थल पर हो गई। रोहित सिदरौल टांगरटोली निवासी जगमोहन बैठा का पुत्र था। जानकारी के अनुसार रोहित बुंडू पाचा स्थित अर्बन कंपनी में हेल्पर के तौर पर काम करता था। बुधवार की दोपहर वह बाइक से बुंडू की ओर ज रहा था इसी क्रम में पलाण्डू के समीप पीछे से आ रहे कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह एवं उसकी बाइक कंटेनर के नीचे फंस गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर खड़ी कर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।घटना के जानकारी मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया है।परिवार में दो भाई एवं पिता है। आर्थिक रुप से कमजोर परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

