Ranchi:चेन छीनकर भागे बाइक सवार, महिला घायल, केस दर्ज…

राँची।जयश्री ग्रीन सिटी पुंदाग रोड निवासी ललन सिंह ने अरगोड़ा थाना में चेन छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी कामिनी सिंह सुबह पूजा कर घर लौट रही थीं। सुबह 8.30 बजे से 8.50 बजे के बीच पारस अपार्टमेंट के सामने अचानक बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए। दोनों ने कामिनी सिंह के गले से सोने की चेन झपट ली और भाग निकले। छीना-झपटी में कामिनी सिंह गिर गईं। उन्हें गंभीर चोट आई। वह खुद उठ नहीं पा रही थीं। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया। फिर एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मईंयां सम्मान के नाम पर महिला के मोबाइल का सत्यापन के नाम पर 16,890 की ठगी

राँची।मईंया सम्मान योजना के नाम पर सत्यापन के नाम पर एक महिला से 16890 रुपए की साइबर ठगी हुई है। इस मामले में आरती देवी ने साइबर अपराध थाना राँची में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरती देवी ने बताया कि सुबह 11 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मईंयां सम्मान योजना से जुड़ा बताया। उसने कहा कि वह सत्यापन कर रहा है। उसने आरती देवी से पूछा कि उनका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक है या नहीं। आरती देवी ने हां में जवाब दिया। इसके तुरंत बाद उनके खाते से पहले 1 रुपए फिर 16,889 रुपए निकाले गए। कुल 16,890 रुपए की ठगी हो गई।

error: Content is protected !!