Ranchi:ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान नशे में पकड़ा गया कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर चढ़ाया कार, हुआ फरार
राँची।ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान एक कार चालक ने नशे में पकड़ने जाने के बाद जांच में शामिल एक आरक्षी संजय शर्मा के उपर कार चढ़ी दी और फरार हो गया। इस संबंध में आरक्षी संजय शर्मा ने लोअर बाजार थाना में कार व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वे 12अक्टूबर की रात 12.45 बजे ओवरब्रिज बहु बाजार के पास चल रहे ड्रंक एंड ड्राइव अभियान में थे। उनके साथ प्रभारी सार्जेंट परशुराम कुमार यादव, सार्जेंट सुदीप मंडल, एएसआई विजय कुमार कुजूर व अमरजीत कुमार राय भी चेकिंग कर रहे थे। एक वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच01ईटी-8378 था। वह कांटाटोली की ओर से आ रहा था। उसे रोककर चेक किया गया, जांच के क्रम में चालक का नशे की मात्रा पॉजिटिव पाया। गाड़ी चालक को वाहन किनारे लगाने का आग्रह किया। उस समय संजय शर्मा गाड़ी के सामने बेटन लाईट लेकर खड़े थे। इतने में वाहन चालक ने गाड़ी चालक ने बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए उनकी ओर वाहन बढ़ा दिया। शर्मा ने बचने की कोशिश की लेकिन वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।

