Ranchi:कारोबारी विनय सिंह से कंपनी हड़पने और धोखाधड़ी मामले में जगरनाथपुर थाना में पूछताछ की जा रही…कोर्ट से मिला है पाँच दिनों के रिमांड
राँची।चर्चित व्यवसायी विनय कुमार सिंह को राँची पुलिस ने जगरनाथपुर थाना कांड संख्या 458/2025 में गिरफ्तार (रिमांड) कर लिया है।विनय सिंह को जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने पांच दिनों की रिमांड पर लिया है।उनसे कंपनी हड़पने और धोखाधड़ी मामले पूछताछ कर रही है।जगरनाथपुर पुलिस ने कोर्ट से पाँच दिन का रिमांड मिलने के बाद शनिवार को हजारीबाग जेल से विनय सिंह को राँची लाया है।पूछ्ताछ के बाद सम्भवतः कांड संख्या 458/25 में भी गिरफ्तारी हो सकती है।
बता दें कि राँची के जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें निलंबित आईएएस विनय चौबे और उनके करीबी व्यवसायी विनय सिंह सहित कुल सात लोगों पर धोखाधड़ी कर एक कंपनी को हड़पने का आरोप लगाया गया है।इस मामले में विनय चौबे, विनय सिंह, स्निग्धा सिंह (विनय सिंह की पत्नी), अरविंद वर्मा, विशाल सिंह, राजेश कुमार सिन्हा और राजीव कुमार झा को भी आरोपी बनाया गया है।अरगोड़ा के दीपक कुमार ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि विनय चौबे और विनय सिंह ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर उनकी कंपनी पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया था।

