Ranchi:बिल्डर ने लाइसेंसी हथियार से की ताबड़तोड़ फायरिंग,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,हथियार और गोली जब्त…
राँची।राजधानी राँची के पुंदाग ओपी की पुलिस ने फ्लैट की बॉलकोनी से ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में लालपुर थाना क्षेत्र के निवासी बिल्डर शशिकांत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने बिल्डर शशिकांत का लाइसेंसी पिस्टल और 30 गोली भी जब्त की है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात को पुंदाग ओपी प्रभारी केके तिवारी को शालीमार बाग स्थित एवरेस्ट टॉवर के फ्लैट नंबर थ्री सीडी में ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना मिली थी। ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।वहां पूछताछ की तो जानकारी मिली कि कई राउंड फायरिंग की गई है।उसके बाद फ्लैट की तलाशी ली। पुलिस ने पिस्टल के अलावा 30 गोली और मैगजीन बरामद की। फ्लैट की बालकोनी से पांच खोखा भी बरामद किया।इसके बाद पुलिस ने बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने नशे में फ्लैट की बालकोनी में खड़े होकर कई राउंड गोली चलाई। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग से किसी व्यक्ति के जानमाल का नुकसान हो सकता था। इधर, पुलिस ने आरोपी बिल्डर के पिस्टल का लाइसेंस रद्द करने के लिए एसएसपी को भी पत्र भेजा है।जानकारी के अनुसार, बिल्डर का आवास लालपुर थाना क्षेत्र में है।पुंदाग ओपी क्षेत्र में भी फ्लैट लिया है।कभी कभी पुंदाग वाले फ्लैट में जाता है।रविवार की रात भी फ्लैट में गया था और नशे को हालत में फायरिंग करने लगा।फ्लैट के लोग डर गए।पुलिस को तुरंत सूचना दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।सूत्रों से जानकारी मिली है कि बिल्डर को छोड़ने के लिए पैरवी भी बहुत आ रहा था।हालांकि पुलिस ने किसी की पैरवी नहीं सुना और बिल्डर को जेल भेज दिया।
इधर पुंदाग ओपी प्रभारी ने बताया कि गोली चलने की सूचना थी।सूचना मिलने पर फ्लैट में पहुँचे थे।वहां एक व्यक्ति मिला उनसे पूछताछ में अपना नाम शशिकांत सिंह, उम्र 55 वर्ष, पिता निखिलेश कुमार सिंह, पता जसकन प्लाजा 44/सी सर्कुलर रोड, थाना लालपुर, जिला राँची बताया। उसने यह भी बताया कि फ्लैट नंबर 3CD उसी के नाम पर है। पूछने पर उसने स्वीकार किया कि उसने उतावलेपन और जश्न के माहौल में बालकनी से हर्ष फायरिंग की थी।बालकनी में चार खोखे मिले, जिन पर KF7.65 अंकित था। बेडरूम के ड्रॉअर से एक पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल 7.65 एमएम की थी, जिसकी लंबाई लगभग 10 अंगुल थी। उस पर Indian Ordnance Factories, RP-121490, 2005 Pistal 7.65 mm (0.32) लिखा था। काले रंग के बट पर GSF ASHANI अंकित था। पिस्टल मैगजीन सहित होल्स्टर में रखी थी। इसके अलावा 30 जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन और पिस्टल का मूल लाइसेंस नंबर 15/2004/पीएस लालपुर राँची भी मिला।
थाना प्रभारी ने कहा घटना एक घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में हुई। ऐसे में हर्ष फायरिंग से जान-माल को खतरा हो सकता था। इसलिए शशिकांत सिंह को आर्म्स एक्ट की धारा 25(9)/27 के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया।

