Ranchi:प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रच दिया घटना को अंजाम…आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर…

 

राँची।राजधानी राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोली की रहने वाली तरन्नूम परवीन की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि,अब तक पुलिस अपराधी तौकिर अंसारी को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं।इधर इस मामले में मृतक के भाई मो मोजाहिद ने डोरंडा थाना में तौकिर अंसारी उर्फ साहेब और निशा केरकेट्टा के विरूद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मो मोजाहिद ने आवेदन में कहा कि शनिवार की दोपहर में आरोपी की चाची ने उन्हें फोन कर उनकी बहन तरन्नुम की हत्या होने की सूचना दी। उसने उन्हें यह भी बताया कि उसके जीजा तौकिर ने उसकी बहन के सिर पर बंदूक से गोली मारी है।इसकी जानकारी मिलने के बाद वह बहन के घर पर पहुंचे। उनका भांजा अरहाम अंसारी ने उन्हें बताया कि उसके पिता तौकिर ने माँ तरन्नुम को गोली मारी। फिर उसे बिस्तर में लिटाकर उसके हाथ में बंदूक रख दिया। मो मोजाहिद ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा तौकिर उनकी बहन को अक्सर प्रताड़ित और मारपीट किया करता था। आरोपी निशा के साथ तौकिर का अवैध संबंध था, जिसका विरोध उनकी बहन किया करती थी। इसी वजह से उसने उनकी बहन को रास्ते से हटा दिया। इधर, आरोपी के संबंधित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

..

..

..

..

..

..

..

..

..

..

 

error: Content is protected !!