Ranchi:सरकारी शराब दुकान पर फायरिंग, आरोपी की हुई पहचान, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस..

 

राँची।राँची जिले अनगड़ा थाना क्षेत्र में गेतलसुत स्थित एक सरकारी शराब दुकान पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना मंगलवार की रात हुई है।बाइक सवार अपराधियों के द्वारा यह घटना को अंजाम दिया गया उसकी पहचान हो चुकी है।पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग करने वाले आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है।उस इलाके का पुराना अपराधी बताया जा रहा है। फायरिंग की वजह क्या थी रंगदारी या कोई आपसी विवाद पुलिस फिलहाल इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!