Ranchi:ओरमांझी में 5000 पीस अवैध विस्फोटक जब्त, मुख्य आरोपी फरार,जांच में जुटी है पुलिस…
राँची।जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र की पिस्का क्रशर मंडी के पास स्थित एक मकान में मंगलवार की देर रात ओरमांझी पुलिस ने छापेमारी कर 5000 पीस विस्फोटक (जेलेटिन) और 300 पीस डेटोनेटर जब्त किया है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से दो युवक भाग निकले। यह विस्फोटक पत्थरों को विस्फोट कर तोड़ने अर्थात स्टोन चिप्स के लिए उपयोग करने हेतु रखा गया था। यह मकान पिस्का गांव निवासी आनंद बेदिया का बताया जा रहा है। पुलिस मकान मालिक समेत इस धंधे के मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है और यह पता लगा रही है कि विस्फोटक कहां से लाया जाता था, क्योंकि पुलिस को सूचना मिली है कि यहां से इसकी बिक्री भी की जाती थी और इसे ओरमांझी के अलावा दूसरे स्थानों पर भेजा जाता था।जब्त किया गया विस्फोटक में 2.25 एमएम गुना 12 ग्राम के 25 कार्टून, इसमें कुल 5,000 पीस (जेलेटिन) विस्फोटक थे।और पीले रंग के तार से जुड़े डेटोनेटर के 20 बंडल, जिनकी कुल संख्या 300 पीस है। इसके अतिरिक्त लाल रंग के तार के दो बंडल जब्त किए गए हैं।पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।ये कार्रवाई एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी के निर्देश पर सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में ओरमांझी पुलिस ने की है।

