Ranchi:कारोबारी उमाशंकर सिंह से राहुल सिंह गैंग ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी….धमकी दी-5 करोड़ रेडी रखिए, नहीं तो एके-47 भी रेडी है

 

–वर्चुअल नंबर से पहले कॉल किया, रिसीव नही करने पर मैसेज कर दी धमकी, 5 करोड़ रेडी रखिए, नहीं तो एके-47 भी रेडी है

राँची।राहुल गैंग ने हटिया चांदनी चौक के पास रहने वाले एक कारोबारी उमाशंकर सिंह (58) से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। इस संबंंध में उमा शंकर सिंह ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उमाशंकर सिंह ने बताया है कि उनका व्यवसाय है। 18 अक्टूबर को दिन में 12.04 बजे उन्हें राहुल गैंग की ओर से पहला कॉल आया। इसके बाद उन्हें एक मिनट बाद फिर 12.05 बजे दूसरा कॉल आया। कॉल पूरा रिंग होकर कटा ही था कि 12.13 में फिर उन्हें तीसरा कॉल आया। कॉल करने वाला का नंबर 1 (828) 748-0850 था। नंबर देखकर उमाशंकर सिंह ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसी नंबर से उन्हें वाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि ओम शंकर जी आपको हम कॉल कर रहे है। कॉल रिसीव करने में दिक्कत हो रही है। कॉल ना रिसीव करने का अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। आपको 5 दिन का टाइम दिया जाता है। आपका घर परिवार फैमिली में पूरा नजर है। जल्द से जल्द मैनेज करो नहीं तो एके-47 भी रेडी है। ऐसा न हो कि आपको दिवाली का बम पटाखा गिफ्ट करना पड़े ठीक। ये मेरा फ़र्स्ट और लास्ट मैसेज है। इसके बाद आपकी उल्टी गिनती शुरू है। 5 करोड़ जल्द से जल्द रेडी रखिए। जय महाकाल राहुल सिंह (राहुल सिंह गैंग)।

बेटे के मोबाइल पर भी फोन कर दी जान मारने की धमकी

उमाशंकर सिंह के दो बेटे है धीरज चौहान और सूरज चौहान। उमाशंकर सिंह को रंगदारी का मैसेज करने के बाद उनके सूरज चौहान को भी फोन पर धमकी दी जा रही है। रंगदारी का मैसेज आने के बाद से उमाशंकर सिंह का पूरा परिवार डरा सहमा है। परिवार के सदस्य घर से बाहर निकलने में भी डर रहे है। इससे पहले राँची में कारोबारियों व डाक्टर को कुख्यात अपराधी प्रिंस खान की ओर से रंगदारी का मैसेज आ चुका है। प्रिंस खान ने हाल ही में कडरू निवासी डॉ समित लाल से दो करोड़ की रंगदारी मांगी है। इससे पहले उसने राँची के एक कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी की मांग की थी। राँची के व्यवसायी कृष्ण गोपालका से भी प्रिंस खान ने पिछले महीने 10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। धमकी में पैसे न देने पर जान से मारने की बात कही गई थी। इस मामले में लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है कारोबारियों से रंगदारी मांगे जाने के मामले को चैंबर ने डीजीपी से मिलकर उठाया था और कार्रवाई की मांग की थी।

error: Content is protected !!