Ranchi: रिम्स की सुरक्षा पर सवाल, महिला डॉक्टर से छेड़खानी…!
राँची। झारखण्ड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है।यहां एक महिला डॉक्टर से छेड़खानी हुई है। इससे जूनियर डॉक्टरों में आक्रोश है जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने रिम्स के असिस्टेंट मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को इस बाबत पत्र लिखकर सुरक्षा चूक की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।जेडीए ने आरोप लगाया है कि होमगार्ड जवान ड्यूटी पर अनुपस्थित था। इस वजह से घटना हुई है।उन्होंने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।रिम्स के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने पत्र के जरिए जानकारी दी है कि महिला डॉक्टर जब ड्यूटी से लौट रही थीं तब उनके साथ छेड़खानी की गयी।यह घटना मंगलवार की रात करीब 8:15 बजे की है। उन्होंने कहा है कि होमगार्ड की लापरवाही से एक महिला डॉक्टर से छेड़खानी हुई है। इनका आरोप है कि ऑन ड्यूटी होमगार्ड ड्यूटी पर मौजूद नहीं था।