कोरेन्थिया होटल में जिस्मफरोशी का खेल बेनकाब… बंगाल से नाबालिग लड़कियां बुलाने का आरोप, 15 पर FIR; 12 गिरफ्तार…
राँची।राजधानी राँची के कचहरी चौक स्थित कोरेन्थिया होटल एंड बैंक्वेट में पुलिस की आधी रात हुई छापेमारी के बाद एक संगठित और घिनौने सेक्स रैकेट की परतें खुल गई हैं। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जब एएसपी कोतवाली और मजिस्ट्रेट की टीम ने होटल के कमरों में दबिश दी, तो वहां का नजारा देख पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए। पूछताछ और छानबीन के दौरान पुलिस के सामने एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।पुलिस ने मामले में सातों ग्राहकों, दोनों मैनेजरों, महिलाओं, होटल संचालकों और दलाल सहित कुल 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ पोक्सो, पीटा और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है।
दरवाजा खटखटाते ही मची भगदड़, कमोड में फ्लश किए सबूत
पुलिस की एफआईआर के अनुसार जब शनिवार देर रात कमरों के बाहर पहुंची तो अंदर मौजूद लोगों ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला।कमरा नंबर 202, 208, 303 और 304 में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि पुलिस की आहट पाते ही वे डर गए थे। पकड़े जाने के डर से उन्होंने इस्तेमाल किए गए कंडोम को आनन-फानन में बाथरूम के कमोड में डालकर फ्लश कर दिया था, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।
पुलिस चेकिंग से बचने के लिए रजिस्टर में फर्जीवाड़ा
रिसेप्शन पर जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कमरों में ठहरे लोगों और रजिस्टर में दर्ज नामों में भारी हेरफेर था।पूछताछ में होटल मैनेजर अनिल मंडल और आयुष ठाकुर ने खुलासा किया कि होटल मालिक मनीष सिंह और अंकित सिंह के कहने पर यह खेल होता था।पुलिस चेकिंग से बचने और धंधे में शामिल लोगों को सुरक्षित रखने के लिए रजिस्टर में केवल पुरुष ग्राहकों के नाम चढ़ाए जाते थे, जबकि कमरों में लाई गई युवतियों की कोई एंट्री नहीं की जाती थी।
एक कमरे में तीन युवक और एक महिला, शराब-सिगरेट की महफिल
कमरा नंबर 202 की तलाशी में पुलिस को सबसे हैरान करने वाला खुलासा मिला। यहां तीन युवक इमरान अहमद, कृत शेखर और दीपांशु सिंह एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पाए गए।पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कमरे में बारी-बारी से युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। कमरे से शराब की खाली बोतलें, बीयर के केन और सिगरेट के पैकेट बरामद हुए, जिससे साफ हुआ कि कमरे में पूरी रात अय्याशी की महफिल जमी थी.
धोखे से बंगाल से लाई गई थीं दो नाबालिग लड़कियां
कमरा नंबर 303 और 304 की तलाशी के दौरान पुलिस के सामने यह दर्दनाक सच आया कि रैकेट में नाबालिग बच्चियों को भी धकेला गया था।पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना की रहने वाली 17 वर्षीय और 16 वर्षीय दो किशोरियों को ग्राहकों के साथ पकड़ा गया।पूछताछ में बच्चियों ने रोते हुए खुलासा किया कि दलाल राजन कुमार ने उन्हें धोखे और दबाव में डालकर इस दलदल में उतारा था।16 वर्षीय किशोरी ने अपने मोबाइल से नाबालिग होने का प्रमाण पत्र भी पुलिस को दिखाया।
वॉट्सएप पर फोटो और रेट: 4 से 8 हजार में होती थी डील
पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की, तो कुख्यात दलाल राजन कुमार के साथ हुई वॉट्सएप चैट सामने आ गई।आरोपियों ने पुलिस के सामने कबूल किया कि कमरा बुक करते समय जब ग्राहक देह व्यापार की मांग करते थे, तो होटल संचालक और मैनेजर दलाल से संपर्क साधते थे। वॉट्सएप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं और ग्राहकों की पसंद के अनुसार प्रति रात 4,000 से 8,000 रुपये तक वसूले जाते थे, जिसकी रकम सीधे होटल प्रबंधन को दी जाती थी।हलांकि पुलिस के हाथ कुख्यात दलाल राजन हाथ नहीं आया है।
इन लोगों पर मामला दर्ज: इमरान अहमद हजारीबाग,कृत शेखर तुपुदाना,राँची,दिपाशु सिंह फ्रेन्डस कॉलोनी पण्डरा,राँची,विकास कुमार,बुंडू जिला राँची,मनीष कुमार चौधरी पटना,आलम अंसारी लातेहार,संकेत कुमार,लातेहार,अनिल मंडल,सिल्ली, वर्तमान में बैंक कॉलोनी कोकर थाना सदर राँची,आयुष ठाकुर चौपारण जिला हजारीबाग,शबनम खातुन मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल),मिष्टी दास 24 परगना वेस्ट राज्य (पश्चिम बंगाल) शारदा गिरि,पूर्वी सिंहभूम (झारखण्ड) ,दलाल राजन,कोरेन्थिया होटल एण्ड बेन्कवेट के संचालक मनीष सिहं,कोरेन्धिया होटल होटल एण्ड बेन्कवेट के संचालक अंकित सिंह शामिल है।
इसमें 12 लोगों को रविवार को ही जेल दिया है।जबकि दलाल राजन और होटल संचालक मनीष और अंकित फरार है।वहीं दो नाबालिग लड़की का भी रेस्क्यू किया गया।जिसे चुटिया स्थित प्रेमाश्रय में रखा गया है।

