धनबाद जेल में कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास, प्रेमिका को ठहराया जिम्मेदार…

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद मंडल कारा में आज सोमवार को एक कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही उसे धनबाद के शहीद निर्मल महतो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।कैदी की पहचान जितेंद्र रवानी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे हैं। घटना के बाद से धनबाद मंडल कारा में हडकंप मच गया है।

जितेंद्र रवानी ने अपने हाथ में कलम से सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या के पीछे की वजह बतायी है।जितेंद्र रवानी ने आत्महत्या करने के पीछे अपने ससुर और अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया है।जितेंद्र रवानी ने सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका के प्रति अपने प्यार का भी इजहार किया है।मामले में मिली जानकरी के अनुसार जितेंद्र रवानी प्रेम प्रसंग के मामले में ही गिरफ्तार हुआ था।

error: Content is protected !!