बड़े अधिकारी का बड़ा कांड..प्रेमजाल में भूल गए पहले से शादीशुदा हैं….एनटीपीसी के सीनियर मैनेजर के विरुद्ध शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज,जांच में जुटी है पुलिस…
राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना में एक महिला ने एनटीपीएस के एक अधिकारी सीनियर मैनेजर प्रेम सिंह (41) के विरुद्ध शादी का झांसा देकर यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि वर्ष 2021 में उनकी पहचान प्रेम सिंह से राँची के कांके रोड स्थित मार्ट में हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अपना नंबर आदान प्रदान किया था। मोबाइल पर बातचीत होने लगी। फिर कुछ दिन बाद दोनों मिलने जुलने लगे।
पीड़िता ने प्रेम सिंह को बताया कि वह एक सिंगल मदर है, पति से अलग रहती है। उनका एक 10 साल का बच्चा भी है। प्रेम सिंह ने उन्हें बताया कि वह एनटीपीसी पतरातू प्लांट में 2018 से है। उसने पीड़िता से यह बात छिपाई की वह भी शादी शुदा है। इसके बाद दोनों का मेल जोल बढ़ता चला गया। इस दौरान प्रेम सिंह ने पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
लेकिन पीड़िता ने प्रेम सिंह को कहा कि शारीरिक संबंध वह तभी बनाएगी जब वह उससे शादी करेगा। इसके बाद प्रेम सिंह पीड़िता को एक दिन पास के ही एक मंदिर में ले गया और पुजारी की उपस्थिति में मंगल सूत्र पहना दिया। मंगल सूत्र पहनाने के बाद उसने पीड़िता को कहा कि अब दोनों शादी शुदा हो गए है। इसके बाद से वह पीड़िता को एक बड़े होटल में ले गया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।दोनों में रिश्ते जुड़ ही रहे थे कि कुछ दिन बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी प्रेम सिंह शादी शुदा है।
इधर कुछ दिनों बाद प्रेम सिंह राँची छोड़ हैदराबाद चला गया। पीड़िता उसके पास हैदराबाद भी गई। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रेम सिंह को साथ रहने का दबाव बनाया, लेकिन उसने उसे अपनाया नहीं। पीड़िता का आरोप है की आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि उसका न ही पुलिस कुछ बिगाड़ सकती है और न ही कोर्ट। इसके बाद पीड़िता ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने इस बात की जानकारी एनटीपीसी के तेलंगाना स्थित कार्यालय को भी भेजा है।इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।